Author: Public First News

राजनांदगांव के सुरगी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई 9 अप्रैल की रात की गई। देहात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंघोला मिनी स्टेडियम में ताशपत्ती पर अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार…

Read More

मध्य प्रदेश के खरगोन में चल रहे करोड़ों रुपये के सीवरेज प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को साफ निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह परियोजना लंबे समय से शहर में चल रही है, जिसका उद्देश्य सीवर के गंदे…

Read More

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए महिला हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को चिरमिरी पुलिस ने अंजाम दिया, जिससे लंबे समय से चल रही तलाश पर विराम लग गया है। लंबे समय से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी द्वारा आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जघन्य वारदात…

Read More

अंजोरा स्थित मैत्री डेंटल कॉलेज के बाहर उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मृतक की पहचान रोमन साहू के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से अस्पताल में कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। यही वजह है कि गुस्साए परिजन और ग्रामीण इंसाफ की मांग को…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रुद्री नहर में नहाने के दौरान एक नाबालिग युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नहाने के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आए करीब 10 युवक वन औषधि बेचने के लिए धमतरी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह सभी युवक एक ऑटो में सवार होकर रुद्री नहर पहुंचे। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक नहर में नहाने उतर गए। इसी दौरान एक नाबालिग युवक अचानक गहरे पानी…

Read More

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मंडावी परिवार शादी समारोह से वापस लौट…

Read More

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महदौली के बरछा गांव (मैरटोला) में तेंदुए के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे रामसरण बैगा (42 वर्ष) अपने खेत में अरहर की फसल काट रहे थे। तभी खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को…

Read More

हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहर खाकर जान देने वाले वन रक्षक की मौत के बाद पूरे वन विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान मिले सुसाइड नोट ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। इलाज के दौरान हुई मौत राठ कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर इटरौर गांव निवासी 58 वर्षीय वन रक्षक चंद्रशेखर सिंह, जो राठ के घनौरी डिपो में तैनात थे, ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले उरई मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर रेफर किया गया,…

Read More

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने एक बार फिर अवैध डग्गामारी और स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, आटा थाना क्षेत्र के आटा-इटौरा मार्ग पर तेज रफ्तार एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वैन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों को कालपी में प्राथमिक इलाज दिया गया,…

Read More

दुर्ग: दुर्ग जिले में प्रतिबंधित मछलियों के खुलेआम कारोबार को लेकर अब सीधे मत्स्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि उपसंचालक मत्स्य पालन, सीमा चंद्रवंशी की निगरानी में ही यह पूरा खेल चल रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बिग हेड और थाई मांगुर जैसी मछलियां खुलेआम बिक रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद न तो छापेमारी हुई और न ही किसी पर कोई कार्रवाई की गई। इस स्थिति ने…

Read More