Author: Public First News

जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मामूली विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के नाक और गाल को दांतों से काट डाला, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के…

Read More

आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के दौरान तीनों ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना रखी। इसके अलावा उन्होंने चांदी द्वार से जल अर्पित किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान वे पूरी तरह से बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। दर्शन के पश्चात् श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ ही…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उड़ीसा के स्थापना दिवस, उत्कल दिवस, के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री के संदेश में उड़ीसा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव को याद करते हुए इस विशेष दिन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी से सांस्कृतिक एकता और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस प्रकार के संदेश राज्यों के बीच भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उनका यह संदेश केवल उत्सव और खुशी का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, संस्कृति और…

Read More

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने कप्तान किरण पिस्दा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए किरण ने मिडफील्ड से लेकर गोलकीपिंग तक हर भूमिका निभाई और टीम को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दिलाई। टूर्नामेंट में अब तक करीब 20 गोल कर चुकीं किरण ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक स्कोर 2-2 रहा और शूटआउट में किरण ने नियमित गोलकीपर की जगह खुद दस्ताने पहनकर दो शानदार बचाव किए और एक…

Read More

उज्जैन: महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। महाकाल मंदिर के समीप स्थित स्मार्ट पार्किंग स्थल रोड पर 15 मीटर चौड़े मार्ग में आ रहे 12 भवनों को मालिकों की सहमति के बाद हटाया गया। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मार्ग में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। कुल 14 भवन चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 12 पर कार्रवाई की गई। यह सड़क बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग तक विकसित की जाएगी, जिससे महाकाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था…

Read More

कप्तान किरण पिस्दा की शानदार दोहरी भूमिका से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है, जबकि राज्य की महिला हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच की स्टार रहीं। उनके हरफनमौला खेल की बदौलत छत्तीसगढ़ ने निर्धारित समय के बाद 2-2 की बराबरी रहने पर पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज…

Read More

जालौन में खनन माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब वे नदी की कोख उजाड़ने के साथ-साथ किसानों की निजी जमीनों को भी खुलेआम निशाना बना रहे हैं। खनन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खुदाई का खेल खेला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के सख्त आदेशों के बावजूद माफिया बेखौफ हैं और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की कथित मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती देते हुए खनन माफिया कानून व्यवस्था पर…

Read More

उज्जैन। जिले में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया और तेज हवा, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। शुरुआत बूंदाबांदी से हुई, लेकिन कुछ ही देर में तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने लगी और कई स्थानों पर ओले भी गिरे। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को…

Read More

हमीरपुर। जनपद में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर ओवरलोड मोरंग ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आईं। जानकारी के अनुसार, बिवार-जालालपुर मार्ग पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ओवरलोड और बिना प्रपत्र चल रहे ट्रकों को रोकना शुरू किया। इस दौरान ट्रकों की क्वालिटी और दस्तावेजों की जांच भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान करीब 15 ट्रकों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में प्रशासन के हवाले कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का…

Read More

वाराणसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल बाबा विश्वनाथ के समक्ष प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, बल्कि काशी की आध्यात्मिक विरासत को भी नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में स्थापित देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अहिल्याबाई के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और संरक्षण में उनका ऐतिहासिक योगदान अविस्मरणीय है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने माँ गंगा के तट पर पहुंचकर…

Read More