- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | ओरछा तिगैला में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौके पर मौत |
- #SATYA DARSHAN | मानव के खिलाफ साइबॉर्ग साजिश ।
- # CG FIRST # पुलिस स्मृति दिवस पर CM साय ने शहीद जवानों को किया नमन
- #SPORTS FIRST | मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि सिंह और माही लामा का नेशनल कैंप के लिए चयन |
- #MP FIRST | ग्वालियर सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मी निलंबित |
- #SATYA DARSHAN | काल ( समय ) माया ( illusion ) मैट्रिक्स का अंतिम रहस्य सामने आने वाला है । जानिए कब और कैसे ?
- #PUBLIC FIRST | मस्क का प्लान – स्टारलिंक तो केवल मुखौटा है !! सनातन भारत के खिलाफ ग्लोबल षंडयंत्र!! जानिए रहस्य ।
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव से OBC महासभा प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट|
- #CG FIRST | छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना: कुदरगढ़ से दंतेवाड़ा तक पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा विकास |
- #PUBLIC FIRST | भारत के जंगल काटकर AI का साम्राज्य खड़ा करने की साजिश ? पानी खत्म हुआ तो कौन बचाएगा जनता को ??#NotoAI |
Author: Public First News
भोपाल स्थित लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी सहभागिता कर दोनों राज्यों के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना था। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत राज्यों के बीच सांस्कृतिक समन्वय, परंपराओं के आदान-प्रदान और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने शुभकामना संदेश देते हुए गुजरात और महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास…
-कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। PUBLICFIRSTNEWS.COM
शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले के प्रसिद्ध सेमली धाम पहुंचकर संत श्री पं. कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से आयोजित “श्रीमद् भागवत कथा” का श्रवण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। सेमली धाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कथा श्रवण के दौरान धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक…
उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर नागदा में स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में तिलक लगाने की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और विश्व हिंदू परिषद (VHP) तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। मैकेनिक ने लगाया गंभीर आरोप शोरूम में मैकेनिक के रूप में कार्यरत ऋतिक ने अपने सहकर्मी मुबारिक उर्फ लाला, निवासी खाचरौद, पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, मुबारिक पिछले करीब तीन महीनों से ऋतिक को तिलक लगाने की बात…
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र अंतर्गत मुजावर गांव में शादी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के बजाय अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी, जिसके बाद विवाह समारोह अचानक टूट गया और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। यह घटना 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मंगलवार को मामले की शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई, जबकि बुधवार को यह घटना सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई। शादी के मंडप…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर जमीनी स्तर पर सक्रियता और किसान हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने आज शाजापुर जिले के सेमलीधाम में अचानक दौरा किया, जहां उन्होंने श्यामा वेयरहाउस, मकोड़ी स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझते हुए उपार्जन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। खुद गेहूं का वजन तुलवाकर किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं गेहूं का वजन…
खरगोन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों की सुविधाओं और गेहूं उपार्जन व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के उद्देश्य से खरगोन जिले के मंडलेश्वर तहसील अंतर्गत कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा अचानक होने के कारण प्रशासनिक अमले में हलचल देखने को मिली। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महेश्वर में रात्रि विश्राम पर थे। सुबह उन्हें जलूद स्थित हेलीपेड से भोपाल रवाना होना था, लेकिन रवाना होने से पहले उन्होंने अचानक कतरगांव उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के इस औचक…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर विशेष फोकस कर रही है। इसी दिशा में मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं, प्रगति और फील्ड गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, जमीनी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में जानकारी ली गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा में 77.15% और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में 83.04% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जो उनके आत्मविश्वास, मेहनत और बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। खास बात यह रही कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के छात्रों ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर यह साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यह सफलता छात्रों के अनुशासन, समर्पण और निरंतर…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विकास व जनकल्याकारी योजनाओं की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में 26 हजार 800 करोड़ की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से प्रदेश के विकास की गति को और रफ्तार मिलेगी। भाजपा सरकार युवा, छात्र, किसान, नारी शक्ति सहित हर वर्ग के कल्याण की…