- Bharat first

- Crime first
- Politics first
- Education first
- Panchayat first
- Sanatan first
- Sanskriti first
- Youth first
- Live Tv
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट
- # MP FIRST | नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
- # CG FIRST | बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
- # CG FIRST | कांकेर: बारिश में रातभर भालू का आतंक, घरों में घुसने की कोशिश
- #MP FIRST | CM डॉ. मोहन यादव ने नितिन गडकरी का किया आत्मीय स्वागत |
- # MP FIRST | 25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी |
- # POLITICS FIRST | बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की सूची
- #SATYA DARSHAN | …तो क्या तेल नहीं ?? पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध !!
- # POLITICS FIRST | आशीष उषा अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, सवा महीने में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- #MP FIRST | ब्रजगोपाल लोया बने BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी
Author: Public First News
तमिलनाडु की राजनीति में इस समय हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में रासीपुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक भव्य रोड शो ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया। इस रोड शो में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया। रोड शो के दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा…
पखांजूर (छत्तीसगढ़): पखांजूर क्षेत्र के पाडेंगा गांव में हाल ही में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के आशियानों पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई में 6 परिवार बेघर हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मुद्दे को लेकर गांव में बैठकों का दौर जारी है। बीते दिन ग्रामीणों ने बैठक कर शुक्रवार को SDM कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया है। इसी बीच पूर्व विधायक अनूप नाग पाडेंगा के नयापारा पहुंचे और प्रभावित 6 परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राशन…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुलगांव में स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। राइस मिल में रखे धान के बोरे और उनमें भरा धान आग की चपेट में आ गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। घटना की सूचना…
सागर/टीकमगढ़: मध्यप्रदेश के सागर रोड स्थित गोगा बेर मंदिर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर SDOP, TI सहित पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आदि शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रणेता, महान दार्शनिक और सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार थे। उन्होंने भारत की चारों दिशाओं में पवित्र मठों की स्थापना कर सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। सीएम ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने ज्ञान, तर्क और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित कर राष्ट्र को एक नई चेतना प्रदान की। उनका जीवन समाज के कल्याण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने यह…
उज्जैन | विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दरबार में आज मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला, जिन्हें उनके फैंस ‘निंजा’ के नाम से जानते हैं, आशीर्वाद लेने पहुंचे। निंजा ने तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से समय बिताया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए निंजा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर जो ऊर्जा और अलौकिक आनंद मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त…
मध्यप्रदेश के रीवा से आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की शुरुआत हुई, जब ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने अभियान को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसकी सराहना की। यह अभियान परिवारों में बढ़ती दूरियों, संवादहीनता और मूल्यों के क्षरण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का मुख्य उद्देश्य समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना, आपसी संवाद को बढ़ावा देना और समन्वय की…
उज्जैन | जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करौंदिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खदान में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करीब 9 दोस्त कोचिंग की छुट्टी मारकर खदान में नहाने पहुंचे थे। इनमें से 7 किशोर तो सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन 2 किशोर अचानक करीब 50 फीट गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। घटना दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। देर शाम तक जब दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चला, तो पुलिस और प्रशासन को…
जिले में पुलिस विभाग द्वारा नवाचार के तहत आयोजित पुलिस खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं और पुलिस कर्मियों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिले के 16 थानों की महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बड़वानी थाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि जुलवानिया थाना टीम उपविजेता रही। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और…
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. बृजमोहन मिश्रा का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक रहा है।…