Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | इंदौर | इंदौर और देवास में जीडी फूड्स के मालिक जीडी बाहेती के घर और फैक्ट्री पर आयकर विभाग (आईटी) उत्तर प्रदेश की सर्चिंग चल रही है। इंदौर के न्यू पलासिया प्रिंस स्क्वायर में बाहेती के घर पर कानपुर से आईं दो अलग-अलग टीमें छानबीन कर रही हैं। लोकल पुलिस भी मौजूद है। देवास में मक्सी रोड पर जीडी फूड्स की एक यूनिट है। यहां पारले बिस्किट बनाए जाते हैं। इंदौर में निवास है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में कृष्णा फूड्स के ठिकानों पर भी आईटी विभाग ने रेड की है। इसी कड़ी में…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश | सीएम हाउस में बुधवार देर रात तक चली शिवराज कैबिनेट की बैठक में 118 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक कर्मचारी चयन मंडल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब वन टाइम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन भी वन टाइम होगा। पांढुर्णा और मैहर दो नए जिलों के गठन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दी है। साथ ही 9 कल्याण बोर्ड के गठन को भी स्वीकृति दी गई। 6000 करोड़ की 18 सिंचाई परियोजनाओं को भी शिवराज सरकार ने मंजूरी दी है। शिवराज कैबिनेट की यह बैठक संभवतः सरकार के इस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | सीहोर मप्र के सीहोर ज़िले में मुरम से भरे डंपर ने स्कूटी सवार स्कूली छात्रा को रौंद दिया छात्रा की मौक़े पर ही मौत हो गई घटना इछावर चौराहे की है घटना के बाद काफ़ी देर तक लड़की की शव डंपर के नीचे पड़ा रहा तो एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह ज़िले सीहोर में एक तेज रफ़्तार डंपर ने स्कूली छात्रा को रौंद दिया लेकिन शायद ज़िम्मेदार सरकारी सिस्टम को इससे कोई फ़र्क़ ना पड़े । publicfirstnews.com

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना “रेल चली रे रेल चली – शहडोल से नागपुर रेल चली” का सपना का हुआ साकार शहडोल में होगा अत्याधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण – मुख्यमंत्री चौहान शहडोल के विकास और कल्याण में हम कोई कसर नहीं रहने देंगे शहडोल के विकास की आवाज हूँ – मैं शिवराज हूँ पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अमूल्य सौगात से नागरिकों को आवागमन में तो सुविधा होगी ही, इस क्षेत्र के विकास को भी गति…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश | इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी की ओर से मुझे बड़ी जवाबदारी मिलेगी। विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर के बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा – ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनने वाली है। मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी पार्टी की ओर से।…

Read More

मध्यप्रदेश | पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश में अब 55 जिले होंगे। राज्य शासन ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने का ऐलान किया था। इससे पहले 13 अगस्त को मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला बना था।

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल।क्या मप्र की सियासत में एक बार फिर हनी ट्रैप का खौफ सताने लगा है। ये सवाल मप्र सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस बयान के बाद फिर उठने लगा है जिसमें वे, विपक्षी कांग्रेस द्वारा उन्हे किसी महिला के साथ फंसाने की साजिश करने का बयान दे रहे है।मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ये बयान दिया तो सागर ज़िले में लेकिन उनके इस बयान ने मप्र की सियासत में अजीब सा सन्नाटा खेंच दिया है। ये सन्नाटा है उस आशंका का जिसमें, विधानसभा चुनाव 2023 के, बेहद दलदली और गंदयुक्त होने की दबे स्वर से चर्चा…

Read More

अगला नंबर क्या केजरीवाल का ?? पब्लिक फर्स्ट । नई दिल्ली। शराब घोटाले मामले में, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने संजय सिंह से करीब दस घंटे पूछताछ की। ईडी ने संजय सिंह के घर पर छापामार कार्रवाई भी की थी।क्या है शराब घोटाला ? दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी. नई नीति में घोटाले के आरोप लगे थे. उप राज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. नई शराब नीति जब लागू हुई थी, तब तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी ने समन भेजा है। जांच एजेंसी ने एक्टर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला महादेव ऑनलाइन लॉटरी से जुड़ा है बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल एक्टर को ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समन मिला है. जल्दी ही एक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. रणवीर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए कलाकारों को…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। बेंगलुरू। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने दो सीटों वाला पहला हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, बुधवार को वायुसेना को सौंप दिया. बेंगलुरु स्थित कंपनी के मुख्यालय ने कहा कि दो सीटों वाले इस विमान में वायुसेना की प्रशिक्षण जरूरतों में सहयोग की सारी क्षमताएं हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह लड़ाकू की भूमिका भी निभाता है। वायुसेना को ‘एलसीए तेजस’ सौंपे जाने के कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम के दौरान एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी एवं अन्य की उपस्थिति में दो सीटों वाले एलसीए विमान का अनावरण किया गया.…

Read More