पब्लिक फर्स्ट,राजौरी/जम्मू। जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार यानी 2 जून की सुबह, सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि, गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को राजौरी के पास डसाल गुजरान के वन इलाके में संदिग्ध गतिविधि के चलते सेना और पुलिस ने एक संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान किया था।

रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि, आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद यह अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया। वहीं सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने ने आगे बताया कि, रात भर फायरिंग चलती रही। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और मुठभेड़ अभी भी जारी है। रक्षा अधिकारियों ने कहां कि राजौरी के जंगलों में बड़े पैमाने पर एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने पहले घेरा और फिर तलाश अभियान चलाया।

Share.

Comments are closed.