Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

June 9, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल
  • #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |
  • #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|
  • #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |
  • #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Politics first»कांग्रेस पर निर्मला का बड़ा हमला
Politics first

कांग्रेस पर निर्मला का बड़ा हमला

Public First NewsBy Public First NewsNovember 9, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट I भोपाल ।

विधानसभा चुनाव के चले भोपाल दौरे केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा मध्यप्रदेश की वर्ष 2003 से पहले की स्थिति आप लोगों से छिपी नहीं है। 2003 के बाद मध्यप्रदेश में जितना विकास हुआ है, वह मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किया है। 2003 में कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश की गणना देश के एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश का तेजी से विकास किया गया और आज मध्यप्रदेश एक बेमिसाल राज्य बन गया है। बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य आसानी से नहीं हुआ है।

2003 से 2014 तक मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और 2014 से भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास करके मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बनाया है। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद मध्यप्रदेश के ऋण अनुपात को 31 प्रतिशत से घटाकर 27 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 12 गुना तक बढ़ गई है। यह बात केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को भोपाल में भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता का संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के पांच सूत्र (5 जी) के जरिए विकास करके मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बनाया है। यह भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

Nirmala Sitharaman reprimanded Congress leader Rahul Gandhi, said, Rahul  Gandhi should be ashamed

कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में आती है तो वह प्रदेशों का विकास करने की बजाय उन्हें अपने एटीएम की तरह इस्तेमाल करती है। कर्नाटक का हाल आप लोग देख ही रहे हैं। भाजपा की सरकार में विकास में अग्रणी राज्यों में शामिल रहा कर्नाटक आज किस स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रोथ यानी विकास, गुड गवर्नेंस यानी सुशासन, गुडविल यानी जनता की शुभेक्षा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गारंटी और गरीब कल्याण ही मूल मंत्र हैं, जिसके तहत भाजपा देश और प्रदेशों का विकास कर रही है। इन्हीं 5जी के तहत कार्य करके मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 2.67 करोड़ मुद्रा खातों में 1.4 लाख करोड़ रूपए वितरित किए गए हैं, जिनमें 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। 10 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को स्व निधि के तहत लाभ दिया गया है। स्टैंड-अप इंडिया के तहत 10 हजार लोगों को लगभग 800 करोड़ रूपए वितरित किए गए हैं, जिनमें महिला, एससी और एसटी लाभार्थी शामिल हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मध्यप्रदेश के 5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 किलो मासिक निःशुल्क राशन मिल रहा है, जिसे प्रधानमंत्री जी ने आने वाले 5 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया है।

Parliament Update: बढ़ती इकॉनमी नहीं पचा पा रहे कुछ लोग... प्याज के बहाने  आलोचकों पर बरसीं निर्मला सीतारमण - finance minister nirmala sitharaman  takes dig on critics - Navbharat Times

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां महिला सुरक्षा और महिला कल्याण के लिए ढेरों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सोशल वेलफेयर के लिए दक्षिण भारत के राज्य अग्रणी रहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल, लाड़ली बहना योजना जैसी महिला सशक्तिकरण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। अब तो दक्षिण भारत के राज्य भी मध्यप्रदेश आकर महिला सुरक्षा और महिला कल्याण की योजनाओं का अध्ययन कर अपने राज्य में लागू करने की तैयारी में हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश के 10 करोड किसानों के साथ मध्यप्रदेश के 90 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसान कल्याण योजना के तहत प्रति किसान 6 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही 1.7 करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश के 30 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

Finance Minister Nirmala Sitharaman Admitted To AIIMS Delhi, Says Sources -  पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली एम्स  में भर्ती | India In Hindi

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2002 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब यहां 11,171 रूपए प्रति व्यक्ति आय थी। बीते 18 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किस गए विकास की वजह से मध्यप्रदेश के लोगों की प्रति व्यक्ति आय अब 1.40 लाख (12 गुना की वृद्धि) तक पहुंच गई है। 2002 में कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश पर जीडीपी के अनुपात में 31 प्रतिशत ऋण था, जिसे भाजपा सरकार ने मजबूत आर्थिक तथा राजकोषीय प्रबंधन के जरिए 27 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। 2002 में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में मध्यप्रदेश का आर्थिक योगदान 3 प्रतिशत था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 4.8 तक पहुंचा दिया है।

2002 में मध्यप्रदेश की की जीडीपी 71,500 करोड रूपए थी, जो भाजपा की डबल इंजन की सरकार में 183 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 13.8 लाख करोड़ हो गई है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में बीते 3 वर्षों में 2.80 लाख करोड़ रूपए भेजे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतरमण ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब केंद्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश को कर हस्तांतरण 1.28 लाख करोड़ ही हुआ था। 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कर हस्तांतरण करीब चार गुना बढ़कर पांच लाख करोड़ हो गया है। वर्ष 2004 से 2014 तक केंद्र की कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को सहायता अनुदान के रूप में 70,907 करोड़ रूपए दिए थे, जो मोदी जी की सरकार में करीब तीन गुना वृद्धि के साथ 2.57 लाख करोड़ पहुंच गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना काल के बाद विश्व के लगभग सभी देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रदेशों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 50 साल के लिए बिना ब्याज के ऋण देने की योजना बनाकर मध्यप्रदेश को 15,518 करोड़ रूपए का ऋण दिया। यह ऋण 50 साल में राज्यों को वापस करना है वह भी बिना ब्याज के। मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। समर्थन मूल्य पर कांग्रेस के शासनकाल में 95 हजार टन धान की खरीद होती थी, जिसे भाजपा सरकार ने 46 गुना बढ़ाकर 45 लाख टन पहुंचा दिया है,

Parliament Budget Session: बिना किसी चर्चा के पारित करना पड़ा बजट...  निर्मला सीतारमण ने जताई नाराजगी | Parliament Budget Session Central Budget  had to be passed without any discussion Nirmala ...

वहीं गेहूं की खरीद 2002 में 4 लाख टन था, जो बढ़कर 70 लाख टन हो गई है। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 3 प्रतिशत थी, जो अब 18 प्रतिशत हो गई है। 2002 में मध्यप्रदेश का कृषि बजट 600 करोड़ था, जो भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 54 हजार करोड़ कर दिया है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि कमलनाथ महिला सुरक्षा पर बात करने से पहले यह बताएं कि उन्हें 1984 के सिख दंगों के पीड़ित सिखों की महिलाओं की चीख-पुकार क्यों नहीं सुनाई देती है। सिखों के हुए नरसंहार में कितनी महिलाएं विधवा हुईं, कितनों बहनों ने अपने भाई खोए और बेटियों ने पिता खोया,

लेकिन कमलनाथ को उन बहन-बेटियों की चीखपुकार सुनाई नहीं देती है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सामान्य घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले इंडी गठबंधन के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के महिलाओं को लेकर की गई अशोभनीय और निंदनीय बात को लेकर विरोध क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इंडी गठबंधन में शामिल दल नीतिश कुमार के इस कृत्य को लेकर चुप क्यों हैं। इंडी गठनबंधन के अन्य दल स्पष्ट करें कि वे नीतिश कुमार के बयान से सहमत हैं या असहमत हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

AAP ASHISHAGRAWAL ASHOKGEHLOT BHUPESHBAGHEL bjp CGBJP congress digvijay KAMALNATH KEJRIWAL MP BJP nirmala sitharaman in bhopal nirmala sitharaman news OFFICESHIVRAJ RAJASTHANBJP VDSHARMA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदेश विभाजन के लिए कांग्रेस पर चला योगी का बुलडोजर
Next Article बिहार विधानसभा में निर्विरोध पास हुआ 75% आरक्षण बिल
Public First News

Related Posts

Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |

Politics first June 4, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | तमिलनाडु में बदलाव की लहर, रासीपुरम में सीएम डॉ. मोहन यादव का रोड शो |

MP FIRST April 21, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोपाल ब्रेकिंग: कांग्रेस के टैलेंट हंट पर मंत्री विश्वास सारंग का तीखा हमला |

Politics first February 2, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, विश्वास कैलाश सारंग ने जताया दुख |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश — सभी सवारों की मौत की पुष्टि |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोजशाला में सरस्वती पूजा पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने डिग्विजय सिंह से सवाल किए |

Politics first January 21, 20260 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,395 Next
Don't Miss

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

By Public First News MP FIRST June 9, 20260 Views

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जून को जन कल्याण के लिए…

MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

June 8, 2026 MP FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?