पब्लिक फर्स्ट I निवाडी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निवाडी पहुचे। जनसभा को संबोधित किया। निवाड़ी और पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय और नितेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में सभा को संबोधित कमलनाथ ने अपनी कांग्रेस पार्टी का गुणगान कर भाजपा की योजनाओं को लेकर पार्टी को जमकर घेरा। सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड आकर इस बात का दुख होता है कि जब मैं केंद्रीय मंत्री था तो हमने 8 हजार करोड़ रुपए बुंदेलखंड पैकेज दिया था,

बुंदेलखंड के विकास के लिए, लेकिन उसमें घोटाला हो गया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी वालों ने इन पैसों का क्या हुआ। उन्होंने जनता से पूछा कि आप कब तक गुलामी में रहेंगे, ये आपको तय करना है कि आप बाहर वालों की गुलामी करना चाहते हो या अमित राय और नितेंद्र सिंह से सेवा करवाना चाहते हो। वही शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह जी को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है।

बहुत अच्छे एक्टर है आपके लिए बम्बई में रास्ता खुला है आप मध्यप्रदेश का नाम रोशन करे। शिवराज को घोषणा की मशीन बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ढाई हजार घोषणाएं की। अब तो उनकी घोषणा मशीन डबल स्पीड में चल रही है। कमलनाथ बोले हम हर जगह जा रहे है तय कर लिया है कि आपके आखिरी 5 दिन बचे है आपको बड़े प्यार विदा कर दिया जाएगा घर बैठिये। कमलनाथ बोले में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कान खोलकर सुन ले कल के बाद परसो आएगा क्या हिसाब लेना है क्या करना है

हम और आप करेंगे आगे 5 साल भी काटना है। और बोले बिकास किस चीज का हुआ है कमीशन का घोटाले का इनके नेताओ को बेरोजगार नही करोगे तब तक भ्रष्टाचारी खत्म नही होगी शिवराज सिंह मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर होता है। मध्य प्रदेश पूरे देश में नंबर वन है, कमलनाथ बोले भाजपा के नेताओ को बेरोजगार कर दो प्रदेश से बेरोजगारी दूर हो जाएगी। यहां एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link