पब्लिक फर्स्ट I अयोध्या ।

भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक दिन पहले ही मनाई जाएगी दीपावली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के मार्ग दर्शन में अयोध्या में आज शाम होने वाले दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दीपोत्सव में सम्मिलित होने के लिए योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। जैसे की पहले ही घोषणा हो चुकी थी कि छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर राम लला की नगरी अयोध्या में 51 घाटों पर 24 लाख दिये जलाए जाएंगे।

और इसी के साथ दीपावली के शुभ अवसर पर आज अयोध्या एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पूरी अयोध्या दीयों के प्रकाश से प्रकाशमान होगी। आपको बता दें इस दीपोत्सव कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स ने भाग लिया हैं। साथ ही भगवान राम के कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत भी शामिल होंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.