लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आयकर विभाग से एक बार फिर नया नोटिस मिला है. इसमें आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की गई है. सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी जिसके अनुसार आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, ताजा नोटिस 2014-15 (663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) से संबंधित हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली कर छूट समाप्त कर दी है और पार्टी पर कर लगा दिया है. सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा छापे के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं से जब्त की गई डायरियों में की गई ‘थर्ड पार्टी की एंट्रीज़’ के लिए भी कांग्रेस पर कर लगाया गया है.
Friday, April 10
Breaking News:
- #CG FIRST | कांकेर हादसा: शादी से लौटते परिवार की कार भिड़ी, 6 की मौत, 3 घायल |
- #CG FIRST | बरछा गांव में तेंदुए का आतंक: दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप |
- #UP FIRST | वन रक्षक की मौत से मचा बवाल, सुसाइड नोट में अफसरों पर संगीन आरोप |
- #CG FIRST | जालौन में स्कूल वैन हादसा: अवैध डग्गामारी पर फिर उठे सवाल |
- #CG FIRST | दुर्ग में बैन मछलियों का खेल—अधिकारी पर सवाल |
- #MP FIRST | उज्जैन में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई |
- #MP FIRST | भिंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत |
- #CG FIRST | विश्व नवकार मंत्र दिवस पर गूंजा सामूहिक जाप, आस्था और सकारात्मकता का अद्भुत संगम |
- #CG FIRST | गरियाबंद: अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, प्रशासन की चौकसी पर सवाल |
- #MP FIRST | राजपुर: कलेक्टर जयति सिंह ने 34 पंचायतों में समीक्षा, अधिकारी निलंबित और नोटिस जारी |
