मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, प्रस्तावित निवेश योजनाओं और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रगति पर चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासनिक और राजनीतिक विशेषज्ञ इसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास, औद्योगिक निवेश और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में और तेजी आ सकती है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply