मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री CM विष्णुदेव साय आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के परिवार में आयोजित विवाह पूर्व पारिवारिक समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही कुलस्ते परिवार को पुत्री विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री महाकाल की कृपा से नवदंपति का जीवन सदैव सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी नेताओं ने परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात कर नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां भी इस पारिवारिक आयोजन में शामिल हुईं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply