Author: Public First News

लोक पर्व ‘गणगौर तीज’ माताओं और बहनों के उत्साह, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सभी माताओं और बहनों को हार्दिक मंगलकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि मां गौरी और भगवान शिव की कृपा से हर जीवन में प्रेम, विश्वास और नई ऊर्जा बनी रहे, और बहनों के आंगन में खुशियों की सरिता हमेशा बहती रहे। गणगौर तीज न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोता है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन में सम्मान, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।सीएम ने आशा व्यक्त की…

Read More

अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का करेंगे उद्घाटन कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ तथा ‘राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला 2026’ का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ में आयोजित ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना 11.50 बजे सरगुजा…

Read More

मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवआज जयपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक संगठन, उद्योगपति और निवेशक भाग लेंगे, जहां राज्य में निवेश की संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, नवीकरणीय ऊर्जा, माइनिंग और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश अवसरों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन और विस्तृत प्रस्तुतियों के जरिए मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, अधोसंरचना और उद्योग-अनुकूल…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि अब राज्य में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगाया जाने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले से आम नागरिक, किसान और मध्यमवर्गीय परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने बताया कि अब जमीन और मकान की रजिस्ट्री अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी संपत्ति का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है, तो अब नागरिकों को लगभग 60 हजार रुपये की बचत होगी। मंत्री ने बताया कि यह केवल कर में राहत…

Read More

ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केन्द्र और राज्य के बीच एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की वर्चुअल मौजूदगी में अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर एक्सचेंज किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि “हर घर…

Read More

जब दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक, दार्शनिक और मनोवैज्ञानिक एक साथ चिंतित होते हैं — तो सवाल गंभीर है। AI की रफ़्तार, उसकी पहुँच और उसके प्रभाव को लेकर तथ्य क्या कहते हैं? इस विस्तृत रिपोर्ट में हम हर पहलू को परखेंगे। 57% – AI researchers जो मानते हैं कि AI से catastrophic risk संभव है (2022 सर्वे) 1000+ – विशेषज्ञों ने 2023 में AI विकास रोकने की माँग की (Open Letter) 6 घंटे – औसत दैनिक स्क्रीन समय — जो critical thinking को प्रभावित करता है 300M – नौकरियाँ जो अगले दशक में AI से प्रभावित होंगी (Goldman Sachs,…

Read More

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आयोजित 6 दिवसीय विशेष फेम (FAM) ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। 13 से 18 मार्च तक आयोजित इस पहल का उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और पर्यटन को आर्थिक विकास के प्रमुख साधन के रूप में स्थापित करना था। इस फेम ट्रिप में देशभर से लगभग 30 टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित कर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें राज्य की विविध प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर…

Read More

मध्यप्रदेश के बड़वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया। न्यायालय के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। न्यायालय के आसपास स्थित दुकानों और एडवोकेट चैंबरों को भी एहतियातन बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही कोर्ट परिसर के चारों ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मौके पर एसपी पद्मविलोचन…

Read More

उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लंबे समय से चली आ रही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर निदेशक विशाल सिंह (IAS) ने कड़ा कदम उठाया है। विभाग की कमान संभालते ही उन्होंने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के प्रति अपने सख्त रुख को लागू किया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया। विशाल सिंह ने विभाग के भीतर छिपे उन सारे सुराखों को बंद किया, जिनसे सरकारी खजाने का गलत तरीके से लाभ उठाया जा रहा था। उनका यह कदम उन तथाकथित पत्रकारों और बिचौलियों को नागवार गुजरा, जो लंबे समय से सरकारी धन पर…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देश के प्रखर पत्रकार, कवि और राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश जी की 100वीं जयंती पर्व पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम ने कुलिश जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जनचेतना और लोकतंत्र की सशक्त आवाज बनाया। उन्होंने बताया कि कुलिश जी के पत्रकारिता के उच्च आदर्श जैसे ‘पाठक ही सर्वोपरि’ और ‘य एषु सुप्तेषु जागर्ति’ आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समाज में दिशा निर्धारित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर…

Read More