Author: Public First News

“मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के लिए गठित शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।” “मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिट के दौरान निवेशकों को राज्य की औद्योगिक नीतियों, बुनियादी ढांचे और निवेश अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने यह…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे (इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025) में पहली बार “प्रवासी मध्यप्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी। इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों ‘फ्रेंडस् ऑफ एमपी’ समूह के सदस्य शामिल होंगे। एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान इस समिट में 15 से अधिक देशों से मध्य प्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें यूके दुबई हांगकांग सिंगापुर और जापान…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में उद्योग जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, निवेशक और विशेषज्ञ मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर मंथन करने के लिए एक मंच पर जुटेंगे। राज्य सरकार द्वारा निवेशकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, नवकरणीय ऊर्जा, हेल्थ केयर, खाद्य प्र-संस्करण, स्टार्ट-अप्स, वित्तीय सेवाओं और पर्यटन आदि क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। समिट में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और संभावनाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के दिग्गज उद्योगपति…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक बड़े तालाब के बोट क्लब पर मध्य प्रदेश पुलिस की मेज़बानी में आयोजित की जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़े तालाब के बोट क्लब पर 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 23 से ज्यादा राज्यों के 557 से अधिक पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह आयोजन पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतरीन…

Read More

मध्यप्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है। उज्जैन में पिछले एक वर्ष में 6 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, जिससे महाकाल नगरी की धार्मिक महत्वता और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 नए द्वार बनाए जा रहे हैं, जिससे मंदिर में प्रवेश और निकास आसान होगा। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की सफलता के बाद महाराष्ट्र सरकार साल 2027 में लगने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अभी से ही तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के बाद नासिक कुंभ 2027 की तैयारियों पर कहा कि मैंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है वहां प्रयागराज महाकुंभ पर जो योजना बनाई गई है, करोड़ों लोग वहां पर आ…

Read More

उज्जैन। यूनाइटेड कॉन्शियसनेस संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक शांति सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन शाम को कालिदास अकादमी में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। 14 से 16 फरवरी तक आयोजित “ग्लोबल यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव 2025” में 22 देशों के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु, योगाचार्य और वैश्विक विचारक विश्व शांति, योग, ध्यान और आध्यात्मिकता पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही मुक्त काशी मंच पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मुरैना मार्ग स्थित नगर द्वार का नाम “दाता बंदी छोड़ द्वार” करने की घोषणा की है। यह फैसला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया। इस नामकरण से ग्वालियर के ऐतिहासिक महत्व को और मजबूती मिलेगी। ग्वालियर के मुरैना मार्ग स्थित नगर द्वार का नाम सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरिगोविंद सिंह जी के नाम पर ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ रखा जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को राज्य सरकार 27% रिजर्वेशन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाई लेवल मीटिंग के बाद यह ऐलान किया। सरकार का मानना है कि ओबीसी वर्ग को पूरा न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए वो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं का जल्द निपटारा चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले पर लॉ डिपार्टमेंट और जीएडी के साथ लंबी चर्चा हुई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया गया।…

Read More

नई दिल्ली स्थित होटल ताज महल में आयोजित #GIS2025 कर्टन रेज़र इवेंट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योग जगत के नेताओं के साथ विविध निवेश अवसरों पर चर्चा की। इस इवेंट में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के समृद्ध व्यापारिक परिदृश्य और असीमित संभावनाओं को उजागर किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनगिनत अवसर हैं और हम निवेशकों को राज्य में आने और व्यवसाय स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्य की विकासशील स्थिति और सरकार की निवेश-समर्थक नीतियाँ इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाती हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 24-25…

Read More