Author: Public First News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान और अश्वमेघ यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की ओर से दान किए हुए अन्न की परिक्रमा कर अन्नदान की परंपरा का निर्वहन किया। इस आयोजन में शामिल लोगों ने बड़ी संख्या में अन्न, आभूषण, कपड़ा, बर्तन के अलावा अन्य सामानों का जरूरतमंदों में वितरण किया गया। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद से 300 मीटर की दूरी पर प्राचीन कुआं मिला है। इस प्राचीन कुएं को लेकर यह जानकारी सामने आ रही है कि इसका उल्लेख प्राचीन पुस्तकों में ‘मृत्यु कूप’ नाम से है। मान्यता है कि इस कूप में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती थी। कुएं के मिलने के बाद से यहां पर खुदाई चालू है। कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर को जनता के लिए खोले जाने के बाद से संभल में मंदिर के अवशेष और कुएं मिलने की प्रक्रिया जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, गुरुवार को खुदाई के दौरान एक और कुंआ…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में हुए घायलों का हाल जाना। बता दें कि कल भीमताल के पास सड़क हादसे में रोडवेज की बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है और दो मरीज़ को इलाज के लिए ऋषिकेश AIIMS एयरलिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए और सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।…

Read More

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंथन बैठक की, जिसमें इस साल की सरकार की उपलब्धियों और अगले साल 2025 की प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत से पहले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए मंथन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन होना चाहिए, ताकि योजनाएं बेहतर परिणाम दे सकें। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि आज सीएम सभी विभागों की समीक्षा करेंगे और यह भी बताया कि मध्य प्रदेश को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में नई औद्योगिक नीति को बढ़ावा देने को लेकर जानकारी साझा की है। सीएम साय ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत बस्तर और सरगुजा में उद्यमिता के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साय सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील इकाइयों और अन्य उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50% और कोयले पर 100% रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, उद्योगों द्वारा चुकाए…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहिबजादा कार्यक्रम में कहा कि सिख धर्म की उत्पत्ति देश और धर्म की रक्षा के लिए हुई थी. गुरु तेग बहादुर जी ने अपना सिर दिया लेकिन देश का सम्मान नहीं झुकने दिया. गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने चार पुत्रों और पिता के बलिदान को सहा है.  गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु तेग बहादुर जी तक का त्याग हमें प्रेरणा और दिशा प्रदान करता है. इस दौरान यह भी कहा कि आज काबुल में सिखों के केवल 8-10 परिवार ही बचे हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश की घटनाओं को देखकर सिख गुरुओं…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 26 दिसंबर को हुई. इस बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में महाकुंभ के दौरान हर दिन करीब 2 करोड़ लोग आएंगे. वे सभी स्नान कर सकें इसलिए घाट बड़ा करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए शनि मंदिर से रामघाट तक 29 किमी का घाट तैयार किया जाएगा. इसकी लागत करीब 771 करोड़ रुपये होगी. यह शिप्रा नदी के दाईं तरफ शनि मंदिर से नागदा बायपास तक बनेगा. प्रदेश के 52 जिलों में आदिवासियों के लिए धरती आवा ग्राम उत्कर्ष योजना चलाई…

Read More

मध्यप्रदेश के लोग अब खुद ही सर्टिफाइड कर ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकेंगे। इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। गलत सर्टिफाइड करने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। मोहन सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को ये बड़ा फैसला लिया गया। इसके अलावा सरकार ने तय किया है कि उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे ​​​​​​29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान एक दिन में दो करोड़ लोगों के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में…

Read More

मध्य प्रेदश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम मोहन ने इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों की शहादत को याद करते हुए देश के लिए दिए गए। उनके बलिदान पर नमन किया। इस मौके पर साहबजादों के बलिदान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में अब गुरु गोविंद सिंह जी के चार साबिहजादों…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , सांसद विष्णुदत्त शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वीर बालकों के अद्वितीय बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित पार्टी एवं सिख समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के…

Read More