Author: Public First News

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मंडावी परिवार शादी समारोह से वापस लौट…

Read More

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महदौली के बरछा गांव (मैरटोला) में तेंदुए के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे रामसरण बैगा (42 वर्ष) अपने खेत में अरहर की फसल काट रहे थे। तभी खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को…

Read More

हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहर खाकर जान देने वाले वन रक्षक की मौत के बाद पूरे वन विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान मिले सुसाइड नोट ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। इलाज के दौरान हुई मौत राठ कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर इटरौर गांव निवासी 58 वर्षीय वन रक्षक चंद्रशेखर सिंह, जो राठ के घनौरी डिपो में तैनात थे, ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले उरई मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर रेफर किया गया,…

Read More

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने एक बार फिर अवैध डग्गामारी और स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, आटा थाना क्षेत्र के आटा-इटौरा मार्ग पर तेज रफ्तार एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वैन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों को कालपी में प्राथमिक इलाज दिया गया,…

Read More

दुर्ग: दुर्ग जिले में प्रतिबंधित मछलियों के खुलेआम कारोबार को लेकर अब सीधे मत्स्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि उपसंचालक मत्स्य पालन, सीमा चंद्रवंशी की निगरानी में ही यह पूरा खेल चल रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बिग हेड और थाई मांगुर जैसी मछलियां खुलेआम बिक रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद न तो छापेमारी हुई और न ही किसी पर कोई कार्रवाई की गई। इस स्थिति ने…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में पुलिस ने इस माह नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। 1 अप्रैल से अब तक 10 से अधिक मामलों में 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकांश आरोपी इंदौर, देवास, आगर, मंदसौर और झालावाड़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि उनके डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। अभियान के तहत पिछले 7 दिनों में 50 से अधिक आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर, एनएसए और एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है। कुछ…

Read More

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कस्बा गौरमी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गौरमी से मेहगांव होते हुए मंत्री राकेश शुक्ला के गृह निवास पहुंचे और वहां से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालांकि इस भव्य आयोजन के बीच भाजपा में गुटबाजी की…

Read More

धमतरी में विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सिहावा चौक स्थित जैन स्थानक भवन में जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने एकत्रित होकर सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया। सुबह 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 9 बजकर 36 मिनट तक चले इस सामूहिक जाप के दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ मंत्रोच्चार किया, जिससे परिसर में भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, यह जाप विश्वभर में…

Read More

गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। खनिज विभाग ने बरोंडा और चौबेबांधा क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 3 चैन माउंटेन और 1 हाईवा को जप्त किया। ये वाहन कथित रूप से अवैध रेत खनन में उपयोग किए जा रहे थे। हालांकि विभागीय कार्रवाई की गई, लेकिन यह सवाल उठता है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन को रोकने में प्रशासन लगातार क्यों नाकाम हो रहा है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार, अवैध रेत माफियाओं का हौसला लगातार बढ़ रहा है और खनिज विभाग की कार्रवाई केवल एक तात्कालिक…

Read More

राजपुर में कलेक्टर जयति सिंह ने लगाई सख्त नज़र, अधिकारियों को दिए नोटिस और निलंबन बड़वानी जिले के राजपुर जनपद पंचायत में कलेक्टर जयति सिंह के नेतृत्व में 34 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कलेक्टर ने सीएफटी शिविर की समीक्षा बैठक ली और नोडल अधिकारियों, सचिवों, जीआरएस, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ समय पर कार्यवाही और रिपोर्टिंग की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सिकलसेल, पेंशन, केवाईसी और 13 अन्य बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले एक सीएचओ को निलंबित कर दिया गया और कई…

Read More