Author: Public First News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। कटघोरा नगर के प्रमुख शहीद वीर नारायण चौक पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर की गाड़ियों और नो-एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए…

Read More

तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह से लेकर भारतीय वन सेवा तक का प्रेरक सफर सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं ने अजय के सपनों को दी उड़ान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई और शुभकामनायें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव निवासी श्री अजय गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अजय को भारतीय वन सेवा में चयनित होने पर बधाई देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर वनांचल क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अजय…

Read More

राजनांदगांव में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गंज चौक इलाके में हंगामा और मारपीट की कोशिश करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को सूचना मिली थी कि अटल आवास वार्ड नंबर 06, ओपी चिखली निवासी सुधीर नायडु गंज चौक के पास राहगीरों…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा स्थित Koshi Aero Club and Resort में प्रस्तावित “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और हिंदू विवाह परंपराओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 30 तारीख को आयोजित होने वाले इस इवेंट में कपल एंट्री फीस 499 रुपये रखी गई थी और प्रतिभागियों को दूल्हा-दुल्हन की पोशाक में शामिल होने की शर्त रखी गई थी। साथ ही शादी जैसी रस्मों के आयोजन की भी बात सामने आई थी। इवेंट के प्रचार के बाद…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार सामने आ रही शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब धमतरी पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों, साइबर सेल और एफएसएल अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में मंदिर चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, संदिग्धों की लगातार निगरानी रखने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने,…

Read More

बस्तर की आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अद्भुत दृश्य उस वक्त देखने को मिला…जब जगदलपुर के अघनपुर स्थित जलनी माता मंदिर और झाड़ेश्वर मंदिर में आयोजित वार्षिक जात्रा और मेला मंडई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस विशेष आयोजन में सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने जलनी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बस्तर और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।लेकिन इस पूरे आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना… माता के आशीर्वाद स्वरूप नुकीली कीलों वाले पारंपरिक झूले पर कुमार जयदेव का बैठना।इस दृश्य को देखने के…

Read More

पश्चिम बंग में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु जनादेश पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित शैक्षिक विसंगतियों और शहरी नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष हेतु अभाविप प्रतिबद्ध: डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक-दिवसीय कार्यसमिति बैठक महाप्रभु जगन्नाथ की पावन धरा ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित ‘शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान’ विश्वविद्यालय में संपन्न हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंसा, भय और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना करने हेतु जनमानस का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष…

Read More

विश्व धरोहर Khajuraho Group of Monuments में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर “योग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक व्यायाम कला नहीं, बल्कि ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार घर-घर योग हर व्यक्ति निरोध के भाव से योग और आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। आयुष विभाग के माध्यम से आरोग्य मंदिरों,…

Read More

50 साल बाद लौट आई दोस्ती: जयपुर की वो री-यूनियन जिसने समय को भी रोक दिया “हैलो… पहचान कौन?” और फिर 50 साल का समय अचानक पिघल गया… जयपुर की एक शांत दोपहर में जब फोन की घंटी बजी, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि अगला कुछ मिनट उन्हें सीधे 1970 के दशक में ले जाएगा। दूसरी तरफ आवाज़ आई —“यार… मैं बृज बोल रहा हूँ…” कुछ सेकंड की ख़ामोशी… फिर अचानक हँसी, भावुकता, यादें… और काँपती हुई आवाज़ में सिर्फ एक शब्द —“अरे… तू?” यहीं से शुरू हुई वो कहानी, जिसने 50 साल पुरानी दोस्ती को फिर…

Read More

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में वन्य जीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांप की हत्या कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला अटेर विधानसभा क्षेत्र के अटेर रेंज अंतर्गत अटैक गांव माजरा सोनेलाल का पूरा का बताया जा रहा है, जहां एक युवक द्वारा वन्यजीव श्रेणी में आने वाले सांप को बेरहमी से मारकर पैरों तले कुचलने का वीडियो फेसबुक पर वायरल किया गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान देशराज धारियां के रूप में हुई है, जो भीम आर्मी से जुड़ा पदाधिकारी बताया जा…

Read More