Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

June 6, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»India first»National News»आज अनसुनी दास्तानें में जीसस पर बनी बेन-हर:फिल्म में था असली मौत का सीन, धर्मांतरण के आरोप में कई देशों में किया बैन
National News

आज अनसुनी दास्तानें में जीसस पर बनी बेन-हर:फिल्म में था असली मौत का सीन, धर्मांतरण के आरोप में कई देशों में किया बैन

Public First NewsBy Public First NewsJune 24, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट।

पिछले 8-10 दिनों से फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी विवाद है। खराब डायलॉग्स के कारण फिल्म को बैन करने की मांग भी हो रही है। वैसे, धार्मिक फिल्मों और विवादों का ये रिश्ता नया नहीं है। दशकों से ऐसी फिल्में बनती आ रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बनने और उसके बाद हुए विवादों की अनसुनी दास्तान बताएंगे, जो अपने समय की सबसे महंगी, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे विवादित फिल्म रही।

ये थी हॉलीवुड फिल्म बेन-हर। इस फिल्म पर धर्मांतरण और क्रिश्चियनिटी के प्रचार का आरोप लगा। चीन, फिलिस्तीन के साथ कई अरब देशों ने फिल्म को बैन कर दिया, आज भी बैन ही है। इस फिल्म ने 11 ऑस्कर जीते। फिल्म की मेकिंग पर भारी खर्च किया गया। फिल्म के लिए हजारों महिलाओं और पुरुषों ने अपने बाल दान किए ताकि कलाकारों के असली विग बनाए जा सकें। एक रेस सीन शूट करते हुए एक स्टंट मैन की मौत भी हो गई, इस सीन को आज भी सिनेमा इतिहास का सबसे बेहतरीन एक्शन सीन माना जाता है।

1960 का दौर, फिल्म और उसकी कहानी

ये वो दौर था, जब दुनियाभर में दो ही तरह की फिल्में ज्यादा बन रही थीं। पहली धार्मिक और दूसरी प्रेम कहानियों पर। अमेरिका से लेकर भारत तक इसी तरह की फिल्मों का दौर था।

बेन-हर काल्पनिक फिल्म थी। बेन-हर का अर्थ है आजाद इंसान। दरअसल, ये 1880 में लिखे गए एक नॉवेल “बेन हरः ए टेल ऑफ द क्राइस्ट” की कहानी पर बनी। ये कहानी बेन हर नाम के ऐसे योद्धा की थी, जो रोमन साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाता है, युद्ध लड़ता है और आखिर में वो कन्वर्ट होकर क्रिश्चियन बन जाता है, क्योंकि युद्ध में घायल होने पर उसकी जान जीसस क्राइस्ट ने बचाई थी। इस कहानी पर 1925 में अमेरिका में एक साइलेंट फिल्म बन चुकी थी। इसी कहानी पर MGM स्टूडियो ने एक भव्य फिल्म बनाने की तैयारी की।

फिल्म अनाउंसमेंट के चंद महीनों बाद ही स्टूडियो भारी घाटे में आ गया और फिल्म टल गई। लगातार कर्ज बढ़ने के बाद स्टूडियो ने अपनी सारी जमा-पूंजी लगाकर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। फिल्म का बजट शुरुआत में 7 मिलियन डॉलर रखा गया था, हालांकि जब काम शुरू हुआ तो बजट डबल हो गया।

फिल्म के लिए हायर किया गया दुनिया का सबसे महंगा डायरेक्टर

कई स्क्रिप्ट राइटर को 550 पन्नों की नॉवेल को स्क्रिप्ट का रूप देने के लिए हायर किया गया। फिल्म के लिए डायरेक्टर सिडनी फ्रेंक्लिन को रखा गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। अब प्रोडक्शन परफेक्शन की चाहत में 1925 की ओरिजिनल फिल्म बेन-हर के 30 असिस्टेंट डायरेक्टर में से एक विलियम वायलर को ऑनबोर्ड लाया।

शुरुआत में स्क्रिप्ट से नाखुश होने पर विलियम ये फिल्म डायरेक्ट नहीं करना चाहते थे। विलियम को राजी करने के लिए प्रोडक्शन ने उन्हें 3,50,000 डॉलर फीस के साथ 3% प्रॉफिट शेयर देने का वादा किया था। इसी के साथ विलियम इतनी फीस लेकर उस जमाने में दुनिया के सबसे महंगे डायरेक्टर बने।

दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी बेन-हर

फिल्म को 18 नवंबर 1959 को रिलीज किया गया। शुरुआती दिनों में फिल्म ने 74.7 मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ये 1959 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और दुनिया की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म थी। साल 1959 में ये दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जबकि पहले नंबर पर गॉन विद द विंड है।

सेट पर मौजूद रहते थे 2 डॉक्टर्स, 2 नर्स

मेकर्स हमेशा से जानते थे कि खतरनाक रेस के दौरान कई लोगों को चोट लगने वाली है, यही कारण था कि सेट पर 20 बिस्तरों वाला एक टेंपरेरी अस्पताल बनाया गया था, जिसमें 2 डॉक्टर्स, 2 नर्स मौजूद रहते थे। इसके बावजूद सेट पर एक स्टंटमैन की मौत हो गई।

9 मिनट के सीन के लिए घोड़ों को 1 साल दी गई ट्रेनिंग, शूटिंग में लगे 3 महीने

9 मिनट के रेसिंग सीन के लिए 78 घोड़ों को एक साल तक ट्रेनिंग दी गई थी, जिन्हें सिसिली से 1957 में मंगवाया गया था। रोमन एंपायर के चार घोड़ों वाले कई रथ तैयार किए गए थे, जिन्हें चलाने के लिए हॉलीवुड के एनिमल इंस्ट्रक्टर ग्लेन रेंडल ने ट्रेनिंग दी थी। सीन के लिए 410 किलो वजन वाले 18 रथ तैयार किए गए थे। इनमें से 9 सिर्फ प्रैक्टिस के लिए बने थे।

फिल्म का सेट बना टूरिस्ट प्लेस, 5 हजार विजिटर्स और कई एक्टर्स सिर्फ सेट देखने पहुंचे

बेन-हर फिल्म का सेट इतना शाही और विशाल था कि दुनियाभर से लोग इसे देखने पहुंचते थे। MGM स्टूडियो ने करीब 5 हजार लोगों को सेट टूर करवाया था। वहीं कई नामी हॉलीवुड एक्टर्स भी सिर्फ सेट देखने रोम आते थे।

publicfirstnews.com

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिंगापुर में भारतीय शेफ को हुई जेल:3 महीनों में 2 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की; लिफ्ट और ट्रेन स्टेशन पर गलत तरीके से छूआ
Next Article डीप स्लीप चीजें याद रखने में मददगार:नींद में ब्रेन का मेमोरी हब एक्टिव रहता है, यही सूचनाओं को याददाश्त में बदलता है
Public First News

Related Posts

MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | योगी आदित्यनाथ की बायोपिक “अजेय” पर विवाद, टैक्स फ्री की मांग और मौलानाओं का फतवा

MP FIRST September 20, 20250 Views
#ENCOUNTER FIRST By Public First News0 Views

#KASHMIR FIRST | उधमपुर और किश्तवाड़ में सेना–आतंकी मुठभेड़, एक जवान वीरगति को प्राप्त

#ENCOUNTER FIRST September 20, 20250 Views
National News By Public First News0 Views

#ABVP की धमाकेदार जीत! DUSU चुनाव 2025 में अध्यक्ष समेत तीन पद अपने नाम, NSUI को सिर्फ उपाध्यक्ष पद

National News September 19, 20250 Views
kashmir first By Public First News0 Views

#KASHMIR FIRST | 25 साल बाद कुख्यात आतंकी रफीक शेख गिरफ्तार, जम्मू बस स्टैंड से पकड़ा गया

kashmir first September 19, 20250 Views
National News By Public First News0 Views

देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में मलबा, हिमाचल के मंडी और धर्मपुर में बाढ़ से तबाही

National News September 16, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | सुप्रीम कोर्ट का वक्फ कानून पर फैसला, मंत्री विश्वास सारंग के बयान की हुई पुष्टि

MP FIRST September 15, 20250 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

By Public First News MP FIRST June 6, 20260 Views

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई…

MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?