पब्लिक फर्स्ट। सिंगापुर।

सिंगापुर में एक भारतीय शेफ को 3 महीने में 2 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। इसके चलते उसे 3 महीने और चार हफ्तों की सजा मिली है। दोषी का नाम सुशील कुमार है, जिसकी उम्र 44 साल बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील ने एक लड़की से ट्रेन स्टेशन और एक से लिफ्ट में छेड़छाड़ की थी।

इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों से उसकी शिकायत की। पहला मामला अगस्त 2022 का है। जब शेफ सुशील कुमार ने सिंगापुर के बून केंग ट्रेन स्टेशन पर एक नाबालिग से पता पूछने के बहाने छेड़छाड़ की।

फोन नंबर लेकर भद्दे मैसेज किए


कोर्ट के मुताबिक छेड़छाड़ का पहली घटना तब हुई जब एक 14 साल की लड़की घर जा रही थी, तभी कुमार ने रास्ता पूछने के बहाने से लड़की से बात की। रास्ता बताने के बाद सुशील कुमार ने उसे बिना सहमति के गले लगाया और उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद कुमार ने उससे फोन नंबर भी ले लिया।

सुशील कुमार ने लड़की को आपत्तिजनक मैसेज भी किए। इसके बाद लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिनकी शिकायत पर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अगले दिन पुलिस ने कुमार को गिरफ्तार भी किया। हालांकि, गिरफ्तारी के ठीक अगले दिन कुमार को रिहा भी कर दिया गया था।

लिफ्ट में लड़की से छेड़छाड़ की


ट्रेन स्टेशन पर छेड़खानी के 3 महीने बाद सुशील कुमार ने एक लिफ्ट में एक 19 साल की लड़की से भी छेड़छाड़ की। उसे गलत तरीके से छूआ। उसने लड़की से ये भी कहा कि वो उससे प्यार करता है। लड़की लिफ्ट में होने की वजह से भाग नहीं पाई।

घटना के तुरंत बाद लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को दी और पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने CCTV के जरिए कुमार का पता लगाया गया और उसे 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्रिटेन में महिला से रेप करने वाले भारतीय छात्र को 6 साल से ज्यादा जेल में रहना होगा। घटना पिछले साल जून की है। 20 साल के इंडियन स्टूडेंट का नाम प्रीत विकल है।

विकल और महिला की मुलाकात कार्डिफ के नाइट क्लब में हुई थी। यहां महिला ने ज्यादा शराब पी ली थी और वो होश में नहीं थी। विकल उसे अपने फ्लैट पर ले गया और वहां रेप किया। महिला को गोद में उठाकर ले जाते हुए विकल के CCTV फुटेज भी सामने आए थे। इन्हीं के जरिए उसकी पहचान भी हुई।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.