पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली।
देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. आज सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार कर गया. दरअसल हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में पानी बढ़ा है।
पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 12 जुलाई की सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर 207.08 रिकॉर्ड किया गया, जबकि 7 बजे बढ़कर 207.18 पहुंच गया. अबतक यमुना का अधिकतम वाटर लेवल साल 1978 में 207.49 दर्ज हुआ था. अधिकारियों ने मंगलवार को ही इसकी चेतावनी दी थी कि दिल्ली में यमुना नदी अपने उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
publicfirstnews.com