पब्लिक फर्स्ट।

ऑनलाइन गेम्स में यूक्रेन के शहरों को अपना बताया, प्लैटफॉर्म पर देशभक्ति दिखा रहा
यूक्रेन पर हमलों को जायज ठहराने के लिए रूस अब ऑनलाइन वीडियो गेम्स का भी सहारा ले रहा है। माइक्रोसॉफ्ट की गेम माइनक्राफ्ट में रूस के गेमर्स ने यूक्रेन के शहर सोलेडर पर कब्जा करने वाला गेम बनाया है। सोलेडर पर रूसी सेना ने जनवरी में कब्जा कर लिया था।

माइनक्राफ्ट पर रूसी ध्वज के साथ एक ध्वजस्तंभ का निर्माण सीखने के लिए एक वीडियो भी बनाया गया है। इसमें यूक्रेन के लुहांस्क शहर पर रूसी झंडा दिखाया गया है। लुहांस्क पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

गेम्स में टैंकों की परेड दिखा रहा रूस
माइनक्राफ्ट के अलावा मल्टीप्लेयर गेम वर्ल्ड ऑफ टैंक्स में नाजी जर्मनी की हार की 78वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को में सोवियत संघ के टैंकों की परेड को दर्शाने के लिए बनाया गया। लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफॉर्म रोब्लॉक्स पर, गेमर ने रूस दिवस मनाने के लिए जून में आंतरिक मंत्रालय बलों की एक शृंखला बनाई।

साइबर सुरक्षा कंपनी एक्टिवफेंस, जिसने रूसी प्रचार के कई उदाहरण माइनक्राफ्ट में खोजे की शोधकर्ता तान्या बेकर का कहना है कि गेमिंग की दुनिया वास्तव में एक ऐसा मंच है जो जनता की राय को प्रभावित कर सकता है। इसे लोगों, खासकर युवा आबादी तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

गेमिंग में Z को पॉपुलर कर रहा रूस
गेमिंग की दुनिया में, खिलाड़ियों ने Z अक्षर को अपनाया है। ये पिछले साल यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूसी सैनिकों का प्रतीक है। ये यूक्रेनियों को नाजी और संघर्ष के लिए पश्चिम को दोषी ठहराने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है।

पुतिन ने कहा था- एक गेम को किसी व्यक्ति के विकसित होने, खुद को खोजने में मदद करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को वैश्विक मानवीय मूल्यों और देशभक्ति के ढांचे के अंदर शिक्षित करने में भी मदद करनी चाहिए।

publicfrirstnews.com

Share.

Comments are closed.