Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने झालाना स्थित कर विभाग में शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई की। कर विभाग की सहायक कमिश्नर प्रियंका शर्मा को 6.10 लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कैमरा देख प्रियंका शर्मा अपना चेहरा छिपाकर बैठी रही। आरोपी महिला अधिकारी ने फर्म संचालक के खाते-ऑफिस को सीज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी थी। ACB टीम ने फर्म संचालक से रिश्वत के रुपए लेने वाले दलाल रिश्तेदार को भी अरेस्ट किया है। फिलहाल रिश्वत मामले में गिरफ्तार की गई सहायक कमिश्नर प्रियंका शर्मा और दलाल रिश्तेदार वेदप्रकाश शर्मा…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। जयपुर। पाकिस्तानी का एक विमान अचानक भारत में एंट्री कर गया। लगभग 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक पाकिस्तानी विमान राजस्थान समेत चार राज्यों के भारतीय एयर स्पेस में उड़ता रहा। इसके बाद भारतीय एविएशन मिनिस्ट्री अलर्ट मोड पर आ गई। हालांकि एक घंटे और 12 मिनट बाद पाकिस्तानी विमान फिर पाकिस्तानी एयर स्पेस में प्रवेश कर गया। इसके बाद इंडियन एविएशन मिनिस्ट्री ने राहत की सांस ली। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में पिछले कुछ वक्त से मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर फ्लाइट के संचालन पर नजर आ रहा है। इसी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। तिरुवनन्तपुरम। केरल के मल्लापुरम में शुक्रवार को कचरा बीनने वाली महिलाओं ने 10 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। मलप्पुरम के परप्पानंगडी नगर पालिका में हरिथा कर्म सेना (HKS) की 11 महिला सदस्यों ने मानसून बम्पर लॉटरी का पहला इनाम जीता है। सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इन्होंने कुछ हफ्ते पहले 25-25 रुपए मिलाकर 250 रुपए का टिकट खरीदा था। कुछ महिलाओं के पास 25 रुपए भी नहीं थे, तो उन्होंने उधार लेकर टिकट खरीदने के लिए 12-12 रुपए दिए थे। महिलाओं ने चौथी बार टिकट खरीदा थारिपोर्ट्स के मुताबिक, पी पार्वती, के लीला, एमपी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। आतंकी संगठन अल-कायदा जम्मू-कश्मीर, बांग्लादेश और म्यांमार में अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहा है, जिससे वो आतंकी ऑपरेशन्स को अंजाम दे सके। UN की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके लिए संगठन अफगानिस्तान में तालिबान से रिश्ते बेहतर करने पर फोकस कर रहा है। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के ऑपरेशन्स पर नजर रखने वाली UNSC की टीम ने ये रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन सब-कॉन्टिनेंट में अल-कायदा के एक संगठन AQIS(अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) के 200 लड़ाके मौजूद हैं। इनका लीडर आतंकी ओसामा महमूद है। वहीं अफगानिस्तान में इस संगठन के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली।पिछले साल बाली में G20 समिट के दौरान PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए थे। इस मुलाकात में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी इसकी जानकारी अब विदेश मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि डिनर के दौरान मोदी और जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने पर चर्चा की थी। बागची ने कहा- भारत का फोकस हमेशा LAC पर चीन के साथ विवाद सुलझाने में रहा है। हम बॉर्डर पर तनाव खत्म करके आसपास के क्षेत्रों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। इस्लामाबाद।पाकिस्तान में 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिलने की घटना हड़कंप मच गया है। इसे इसे दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है। इसमें हजारों लड़कियों को ड्रग का आदी बनाकर फंसाया गया है। इस मामले पर पुलिस का हैरानी भरा बयान भी सामने आया है जिसमें वह कह रही है कि लड़कियों को बचाना हमारा काम नहीं है। वहीं शर्मसार करने वाले इस मामले के सामने आते ही पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (आईयूबी) मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। रीवा। रीवा के सिविल लाइन थाने में एसआई बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। उस वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

पब्लिक फर्स्ट। राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौरे के दौरान आज शिखावटी के सीकर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया साथ ही पीएम्  ने इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि के तहत  लगभग 17000  करोड़ रुपये की 14वीं किस्त भी  जारी की। उन्होंने किसानो को समृद्धि केंद्र में टहलने की सलाह दी ताकि उन्हें पता चलता रहे की क्या नई चीज़ आयी है। नाराजगी जताते हुए अशोक गहलोत ने किया ट्वीट-गहलोत ने ट्वीट कर कहा , “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित तीन मिनट का संबोधन कार्यक्रम…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान को अपने जाल में फांसने के लिए चीन ने एक और तैयारी कर ली है। पाकिस्तान में सरकारी कंपनियों काे बेचने की कवायद चल रही है। इन पर चीन की नजर है। वह दाे गैस कंपनियाों सुई नॉर्दर्न और सुई सदर्न काे खरीदने जा रहा है। यह कंपनियां गैस के भंडार वाले बलूचिस्तान प्रांत में गैस की खोज में शामिल हाेंगी। चीन इन गैस कंपनियों, बिजली कंपनियों को हर कीमत पर लेना चाहता है। 9 सरकारी बिजली कंपनियों काे पिछले साल 17 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपए का घाटा हुआ था। इसे मिलाकर दाे…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। प्योंगयांग।नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोउगू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य मसलों और सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया KCNA ने बताया कि किम ने रूसी रक्षा मंत्री को विक्ट्री डे पर बतौर मेहमान आमंत्रित किया है। दरअसल, कोरियन वॉर एनिवर्सरी को नॉर्थ कोरिया में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। चीन का भी एक डेलिगेशन इस मौके पर उत्तर कोरिया पहुंचा है। नॉर्थ कोरिया में गुरुवार को डिफेंस ऐग्जिबिशन हुई, जिसमें उन बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल किया गया,…

Read More