गृहमंत्री ने कहा कि मणिपुर हिंसा में मध्य प्रदेश के 20 लोग फंसे है। 12 के नंबर मिल गए हैं। कुछ बच्चों ने आने की स्वीकृति दी है। कुछ का कहना है कि हम सुरक्षित है। मिश्रा ने कहा कि पहले बच्चों को कोलकाता लाया जाए।

MP में “द केरला स्टोरी” पर सियासत जारी है। कांग्रेस के फिल्म के विरोध पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए भारत टॉकीज में फिल्म के दो टिकट बुक कराएं हैं। मिश्रा ने कहा कि जाकिर नाइक को शांति दूत बताने वालों को फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

सोमवार को गृहमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने दो टिकट लिए है। नाथ-दिग्गी को भेज रहा है। शायद फिल्म देखकर उनका दृष्टिकोण बदलें। क्योंकि यह फिल्म जाकिर नाइक को शांति दूत कहने वालों को जरूर देखना चाहिए। मिश्रा ने कहा यह फिल्म बाटला हाउस पर आंसू बहाने वालों, ओसामा को ओसामा जी कहने वालों और खरगोन के दंगे और उसके बाद की कार्रवाई से दुखी होने वालों को जरूर देखनी चाहिए। बता दें प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लवजिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। जो बेटियां लवजिहाद के जाल में उलझ जाती है, उनकी कैसे बर्बादी होती है। यह फिल्म बताती हैं। यह फिल्म हमें जागरूक करती है। इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए। 

गृहमंत्री ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैंने खड़ाऊ कहां तो लोगों ने आपत्ति की। कल मैंने देखा कि मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हाथ जोड़कर खड़े थे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी बैठे थे। शायद जो मैंने कहा था आपको ठीक लगेगा।

Share.

Comments are closed.